डबरा हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पंजाब में गिरफ्तार, कनाडा में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर शार्प शूटर्स ने की हत्या!

आरोपियों का कनाडा से कनेक्शन होने की चर्चा हो रही है, बताया जा रहा है कि वहां बैठे एक गैगस्टर अर्श डाला के कहने पर शार्प शूटर नवजोत सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने जसवंत सिंह की हत्या की है हालाँकि एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि ये जाँच के बिंदु है जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Dabra Jaswant Singh murder case exposed

Dabra Jaswant Singh murder case exposed: ग्वालियर जिले के डबरा में पिछले दिनों 7 नवम्बर को हुई सरदार जसवंत सिंह गिल की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ने ग्वालियर पुलिस की टिप्स पर गिरफ्तार किया है, ग्वालियर पुलिस की टीम पंजाब में है मौजूद है और जल्दी ही आरोपियों को ग्वालियर लेकर आएगी,  आरोपी पहले से पंजाब में हुई एक हत्या में फरार थे, दोनों शार्प शूटर आरोपियों का कनेक्शन कनाडा की एक गैंग से निकलकर आ रहा है, ग्वालियर एसपी ने कहा कि इन सब बिन्दुओ पर जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

तीन दिन पहले गुरुवार 7 नवम्बर को डबरा की गोपाल बाग में रहने वाले 45 साल के जसवंत सिंह गिल उम्र 45 की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस एक्टिव हुई और जब तफ्तीश शुरू हुई तो मालूम चला कि आरोपी टेकनपुर में एक होटल में आकर रुके थे और हत्या कर फरार हो गए।

होटल की तलाशी में मिले आरोपियों के कई दस्तावेज 

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने जब होटल की तलाशी ली तो बहुत से ऐसे दस्तावेज मिले जो आरोपियों के पंजाब का होने की तरफ इशारा कर रहे थे, पंजाब पुलिस को दस्तावेज दिखाए गए, आरोपियों की तस्वीर दिखाई गई तो स्पष्ट हो गया कि ये वही आरोपी हैं जिन्हें पंजाब पुलिस 9 अक्टूबर को पंजाब में हुई गुरप्रीत की हत्या में तलाश कर रही है।

ग्वालियर पुलिस की टिप्स पर पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इस बीच ग्वालियर एसपी ने टीमें बनाकर पंजाब भेजी , पंजाब पुलिस ने जब तलाशी शुरू की तो आरोपियों की मौजूदगी मोहाली में होना मिली उसके बाद पुलिस ने दोनों शार्प शुतार्स को गिरफ्तार कर लिया, इधर ग्वालियर से डबरा एसडीओपी के नेतृत्व में गई पुलिस भी वहां पहंच गई है जो आरोपियों को  ग्वालियर लेकर आ रही है।

कनाडा में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर हुई हत्या! 

आरोपियों का कनाडा से कनेक्शन होने की चर्चा हो रही है, बताया जा रहा है कि वहां बैठे एक गैगस्टर अर्श डाला के कहने पर शार्प शूटर नवजोत सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने जसवंत सिंह की हत्या की है, अब तक जो कहानी निकलकर आई है उसके मुताबिक 2016 में जसवंत सिंह ने सुखविंदर सिंह की हत्या की  थी और तभी से सुखविंदर का परिवार जसवंत से बदला लेने की कोशिश में था, सुखविंदर का भाई सतपाल सिंह कनाडा में है इसलिए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस पूरे हत्याकांड को कनाडा से ही कांटेक्ट किलिंग के बेस पर अंजाम दिया गया है हालाँकि एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि ये जाँच के बिंदु है जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”1028099391″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews