डबरा : बिजली,पानी की समस्या से परेशान आम जनता उतरी सड़क पर, जनप्रतिनिधि भी हुए विरोध में शामिल

डबरा : बिजली,पानी की समस्या से परेशान आम जनता उतरी सड़क पर, जनप्रतिनिधि भी हुए विरोध में शामिल

डबरा, अरुण रजक।  मंगलवार को डबरा में आम जनता सड़क पर उतरी, वजह थी लगातार यहाँ लोगों को हो रही बिजली की परेशानी, इसके साथ ही पानी की समस्या भी पिछले लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है, परेशान यहाँ की आम जनता थक हार कर सड़कों पर उतरी, वही इस प्रदर्शन में जनता का साथ दिया कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने, इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह के साथ ही डबरा विधायक सुरेश राजे भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें… फुटपाथ पर चाय की दुकान तोड़ने का मामला, भोपाल कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को नोटिस जारी

धरना और प्रदर्शन के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता ने तहसीलदार, एसडीओपी, डीई को ज्ञापन सौंपा और पूरे शहर में बिजली और पानी की समस्या को हल करने की मांग की, गौरतलब है कि डबरा में पिछले लंबे समय से लोगों को रोज अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, आलम यह है कि एक बार बिजली जाने पर घंटों इंतजार करना पड़ता है, वही बिजली न होने से पीने तक के पानी के लिए शहर की जनता तरस जाती है। फिलहाल मंगलवार को हुए प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में  बलुआ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा। पिछोर के ब्लॉक अध्यक्ष रोशन बघेल। कार्यकारी अध्यक्ष सफीक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

[dgv_vimeo_video id=”744584428″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews