डबरा के व्यस्ततम मार्ग ठाकुर बाबा रोड पर व्यापारी से हुई 35 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

डबरा के व्यस्ततम मार्ग ठाकुर बाबा रोड पर व्यापारी से हुई 35 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Dabra News : मध्य प्रदेश के डबरा जिले से एक बार फिर लूट की घटना सामने आई है। जहां ठाकुर बाबा रोड पर बदमाशों ने व्यापारी से 35 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गया। जिसकी पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और CCTV फूटेज के आधार पर लूटेरे की तलाश में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”773679472″]

सेवाग्राम बैंक से कैश निकाल कर जा रहे थे व्यापारी 

दरअसल, सेवक राम बजाज नामक व्यापारी सेवाग्राम बैंक से 35 लाख रुपए कैश निकाल कर जा रहे थे, तभी ताक में बैठे बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और बंदूक से दो फायर कर दी। जिसके बाद सेवाग्राम बजाज के हाथ से बैग छीन कर भाग गए। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, घटनास्थल से सीसीटीवी फूटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।

10 दिन पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दे इलाके में यह पहली घटना नहीं घटी जब दिनदहाड़ें व्यस्त सड़क पर बदमाशों ने लोगों की भीड़ में इस वारदात को अंजाम दिया हो। इससे करीब 10 दिन पहले भी बाइक सवार दो लुटेरों ने संत कंवर राम स्कूल के पास एक व्यापारी का बैग छीनने का प्रयास किया था। जैसे-तैसे उस व्यापारी ने अपनी जान और माल की रक्षा की थी और आज दोबारा हुई इस घटना ने शहर में पुलिस प्रशासन की नाकामी की पूरी तरह पोल खोल कर रख दी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews