कांग्रेस विधायक ने आखिर क्यों सौंपा डबरा एसडीएम को ज्ञापन, जानें पूरा मामला

कांग्रेस विधायक ने आखिर क्यों सौंपा डबरा एसडीएम को ज्ञापन, जानें पूरा मामला

डबरा, अरुण रजक। धान का सीजन शुरू होने से मंडी में बंपर आवक शुरू हो गई है। इससे बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण शहर के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पूरे मामले को लेकर डबरा कांग्रेस विधायक सुरेश राजे (Dabra Congress MLA Suresh Raje) ने आज एसडीएम प्रखर सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से डबरा मंडी ए ग्रेट की मंडियों में शुमार है कई शहरों से यहां पर फसल की आवक आने के कारण शहर में जाम की स्थिति बन जाती है जिसका हल निकालने के लिए मौजूदा सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है।

यह भी पढ़े…BCCI अध्यक्ष पद से Sourav Ganguly को हटाए जाने के मामले में हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, दायर की गई याचिका

उन्होंने आगे कहा कि कई बार किसानों द्वारा शिकायतें मिलती रहती है कि उनकी फसल का सही दाम ना मिल पाने की वजह से किसान परेशान रहते हैं मंडी भ्रमण के दौरान मैंने यह पाया कि किसान को जो भाव ट्रॉली पर लगाया जाए वही भाव रहे, कांटे पर तौल के समय किसान को भाव के लिए परेशान न किया जाए। और भाव पर्ची के अनुसार ही कांटे पर तौल की जाए जिससे कि हमारे किसान भाइयों को परेशानी ना आए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बाजार में सरकारी खाद केंद्रों पर किसान को उचित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराया जाए तथा किसानों से मनमानी तरीके से खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे किसानों को परेशानी ना हो।

यह भी पढ़े…सिवनी जिले के गणेशगंज गांव में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने भितारवार रोड पर वसूले जा रहे टोल को लेकर भी कहां की यह मार्ग 2017 में बनकर तैयार हुआ था लेकिन मौजूदा सरकार का ध्यान 5 वर्षों से कहां था जब से सरकार ने टोल वसूली क्यों नहीं की उन्होंने बताया कि यह टोल प्लाजा अवैध वसूली का एक केंद्र है यहां कुछ बंदूकधारी भारी मात्रा में हथियारों के दम पर जनता से टोल वसूली कर रहे हैं अगर यह टोल जल्द ही नहीं हटाया गया तो यहां विवाद का माहौल बन सकता है जिससे भय का माहौल बना हुआ है यह टोल नगरपालिका की सीमा से लगभग 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर है जो कि नियम के विरुद्ध है। विधायक सुरेश राजे ने कहा कि अगर हमारी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया तो उनके द्वारा एक बड़ा जन आंदोलन इसके खिलाफ किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”767320775″]

पत्रकारों द्वारा जब उनसे पूछा गया कि पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होने का आश्वासन दिया है। इस पर उन्होंने पूर्व मंत्री एवं निगम मंडल की अध्यक्ष इमरती देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी प्रदेश में उनकी सरकार है वह सरकार से फोन पर कोई भी काम करा सकती हैं। जब अधिकारियों के ट्रांसफर फोन पर रुकवा सकतीं हैं तो मंडी की समस्या का समाधान फोन पर क्यों नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि लेकिन हम पूरी तरह से डबरा के जनता और डबरा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ हैं हमारे द्वारा पूरी कोशिश की जाएगी कि मंडी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए।

यह भी पढ़े…Goa Tourism : अब गोवा में खुलेआम नहीं पी सकेंगे शराब! सरकार ने जारी किए नए नियम

[dgv_vimeo_video id=”767321248″]

डबरा एसडीएम प्रखर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा का मुझे अभी पता चला है मेरे पास पत्र भी आया की यहाँ टोल स्थापित किया है यह कॉन्ट्रैक्ट पहले से था साथ ही वह टर्म एंड कंडीशन में है लेकिन उसका कैसे समाधान निकलता है में उस पर बात करूँगा।

[dgv_vimeo_video id=”767317599″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews