दमोह में दिनदहाड़े बुजुर्ग की आंखों में मिर्ची डालकर 3 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दमोह में दिनदहाड़े बुजुर्ग की आंखों में मिर्ची डालकर 3 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Damoh Crime News : MP के दमोह में बीते कई महीनों से लोग अपराधियो से दहशतज़दा है तो आये दिन सामने आ रही चाकूबाजी मारपीट के बाद अब अपराधी सरेआम लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार शाम दमोह के विजय नगर कालोनी इलाके में हुई एक लूट को बड़ी वारदात के बाद सनसनी फैली हुई है, इस लूट में लुटेरों ने एक शख्स की आंखों लाल मिर्ची पाउडर मारा और तीन लाख केश लेकर एक युवक भाग गया लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने दो लुटेरों को पकड़ लिया है। वातदात का एक सीसीटीवी भी सामने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”776992604″]

यह है पूरा मामला

मामले के मुताबिक देहात थाने के विजय नगर में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी ईश्वर पटेल उम्र 64 वर्षीय बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर अपने घर विजय नगर कालोनी जा रहे थे कि कालोनी के गेट के पास उन्हें तीन बाइक सवार युवकों ने रोका और उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, ईश्वर पटेल कुछ समझ पाते उसके पहले उनकी बाइक पर टंगा हुआ बैग एक युवक ने छींना और भाग गया लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया है, लोगों ने इस वारदात की खबर पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”776993787″]

[dgv_vimeo_video id=”776992890″]

[dgv_vimeo_video id=”776993152″]

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। लूट में शामिल तीनो युवक सागर जिले के हैं और दोनों लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर रहे हैं। पकड़े गए युवकों के मुताबिक पैसे लेकर फरार हुए युवक वासू अहिवाल ने लूट का प्लान बनाया था और तीनों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है और वासु की तलाश कर रही है। शहर की महंगी और बड़ी कालोनी में दिन के वक़्त हुई लूट ने लोगो की दहशत और बढ़ा दी है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”776992248″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews