अतिवृष्टि से तबाह हुई फसलों को लेकर कांग्रेस का किसानों के साथ बड़ा प्रदर्शन

अतिवृष्टि से तबाह हुई फसलों को लेकर कांग्रेस का किसानों के साथ बड़ा प्रदर्शन

दमोह,आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश के दमोह (damoh) जिले में जारी बारिश के दौर के बीच जहां जनजीवन प्रभावित है वहीं ग्रामीण इलाकों में हालात खराब हैं, वहीं किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं तो कई ग्रामीणों के मकान भी जमीदोज हो चुके है ऐसे में बारिश के बीच ही अतिवृष्टि को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस सड़को पर उतर आई है। दमोह जिला मुख्यालय पर बरसते पानी मे हजारों किसान कांग्रेस के बैनर तले सड़को पर आए और जमकर प्रदर्शन किया। किसानों को मुआवजा राशि दिलाने के साथ और कई मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 29 अगस्त की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

[dgv_vimeo_video id=”744235635″]

कांग्रेस और किसानों का कहना है कि अति बारिश से उनकी फसलें तबाह हो गई है लेकिन सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नही दे रही है। सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रगट करते हुए इलाके के कांग्रेस विधायक अजय टण्डन सहित जिला पंचायत जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियो ने जमकर हंगामा बोला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

[dgv_vimeo_video id=”744236145″]

यह भी पढ़े…हरतालिका तीज पर पहने राशि के अनुसार वस्त्र, मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद, इन चीजों के बिना अधूरी होगी पूजा

[dgv_vimeo_video id=”744236473″]

कांग्रेस नेता का कहना है कि साजली नदी डैम के डूब क्षेत्र में आने वाले कुछ गांव का सर्वे नहीं हुआ है उनका सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा राशि दी जाए बारिश के कारण कई सड़कें खराब हो चुकी हैं उनका सुधार किया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”744234892″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews