दमोह : इनकम टैक्स रेड के बाद राय परिवार के मुखिया शंकर राय का आया बयान, देखें वीडियो

दमोह : इनकम टैक्स रेड के बाद राय परिवार के मुखिया शंकर राय का आया बयान, देखें वीडियो

दमोह, आशीष कुमार जैन। आयकर विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा दमोह के शराब कारोबारी राय परिवार के 10 ठिकानों पर लगातार 39 घंटे तक आयकर विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही की गई थी जिसमे तकीबन 8.5 करोड़ नगदी एवं लगभग 3 किलो सोने के साथ हीरे जवाहरात मिलने की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़े…मुरैना : वन विभाग की लापरवाही से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने 3 महिलाओं को मारी टक्कर,1 की मौत 2 घायल

हम आपको बता दें कि यह कार्यवाही खत्म होने के बाद राय परिवार के मुखिया शंकर राय का एक बयान सामने आया है जिनमें उनके द्वारा इनकम टैक्स के छापे में राय परिवार के पास से जो पैसा बरामद हुआ है वह उनका ही है उनके पास ऐसा इनलीगल कोई भी पैसा और हथियार बरामद नहीं हुए हैं उनका कहना है उनको 10 सालों से इनकम टैक्स के छापे का इंतजार था दमोह की जनता के सामने स्पष्ट हो जाए कि मेरे पास कितना पैसा है।

[dgv_vimeo_video id=”663935071″]

यह भी पढ़े… कोर्ट के आदेश को हल्के में लेना तहसीलदार के लिए पड़ा भारी, गिरफ्तारी वारंट जारी

उन्होंने बताया कि जो भी पैसा मिला वह उनके व्यवसाय का पैसा था उनके पास कोई भी इल्लीगल हथियार नहीं मिला है साथी जो सोना मिला है वह भी लीगल है कुछ सोने की जब्ती जरूर बनी है जो उन्होंने अपने पूर्वजों का बताया है उसे भी वे लीगल साबित कर देंगे ऐसा उनका दावा है दरअसल 2 दिनों से इनकम टैक्स की भारी-भरकम रेड इनके परिवार पर पड़ी है और उनके परिवार से करोड़ों रुपए जप्त होने का दावा किया जा रहा था जिससे इन्होंने साफ इंकार करते हुए कहा कि जो पैसा बरामद हुआ है वह उनके व्यवसाय का पैसा है।

[dgv_vimeo_video id=”663935214″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews