Damoh News : 7 साल का मासूम गिरा बोरवेल में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Damoh News : 7 साल का मासूम गिरा बोरवेल में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दमोह, आशीष कुमार जैन। Damoh News देश में अक्सर बोरवेल में बच्चों के गिरने की खबर आते ही रहती है उसके बाद भी लोगों द्वारा लापरवाही देखने को मिलती है। एक ऐसी ही लापरवाही से एक मासूम बोरवेल में जा फंसा है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जल्द ही सफलतम रूप से इसे अंजाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MP News: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, 1508 करोड़ की 2408 योजनाएँ मंजूर, इन जिलों को होगा लाभ

खबर है कि प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर पटेरा के एक गांव बरखेड़ा वैश् में 7 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है, जिसे निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल के पास जा पहुंचा और उस में गिर कर फंस गया है। वहीं खेत के आस-पास काम कर रहे लोगों ने बच्चे को बोरवेल में गिरते देखा तो तुरंत ही अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें- Russia vs Ukraine War : रूसी सेना के खिलाफ जर्मनी ने की यूक्रेन की मदद, रूस की अब खैर नहीं

मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चा 10 से 15 फीट गहराई तक नीचे जाकर फंस गया है। पीड़ित बच्चे का नाम प्रियांश पुत्र धर्मेंद्र अठ्या बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Russia vs Ukraine War : सबसे बड़े शहर की उ़डाई गैस पाइप लाइन, चारों ओर फैली जहरीली गैस

स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जिला स्तर के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। बच्चे को सकुशल निकालने के लिए जेसीबी व पोकलेन को भी घटनास्थल के पास भेजा जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रवाना हो चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews