Hindi News

जैन मंदिर में चोरों ने बोला धावा, सोने की मूर्ति, चांदी के छत्र और नकदी ले उड़े

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस के मुताबिक इस चोरी की घटना के बाद अलग-अलग टीम बनाई गई हैं और जल्दी ही चोरों तक पहुंचा जाएगा।
जैन मंदिर में चोरों ने बोला धावा, सोने की मूर्ति, चांदी के छत्र और नकदी ले उड़े

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां जैन समाज मे खासा आक्रोश है और लोग पुलिस और प्रशासन को आड़े हाथों ले रहे हैं। इस आक्रोश की वजह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत आने वाले डूमर में एक प्रसिद्ध जैन मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात के साथ चोरों द्वारा भगवान की मूर्ति को खंडित किया गया है।

दरअसल डूमर के जैन मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला और करीब ढाई सौ ग्राम सोने की प्रतिमा के साथ दो किलो से ज्यादा चांदी के छत्र चोर चुरा ले गए। इसके साथ ही मंदिर में रखी भगवान की प्रतिमा को तो तोड़ा गया है। सुबह जब दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे तो सनसनी फैल गई। मंदिर कमेटी के लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दिन भर पुलिस ने जांच पड़ताल की।

जाँच में जुटी फोरेंसिक टीम

फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची तो जिले के आला अफसरों ने भी मंदिर का निरीक्षण किया। चोरी की बड़ी वारदात और प्रतिमा को खंडित किये जाने के बाद जैन समाज का गुस्सा पुलिस के ऊपर है।

आक्रोश में जैन समाज

लोगों का कहना है कि सिर्फ जैन मंदिरों को इस तरह से निशाना बनाया जा रहा है और इलाके में लगातार जैन मंदिरों में चोरियां हो रही हैं लेकिन पुलिस इन मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय नही है। वहीं पुलिस के मुताबिक इस चोरी की घटना के बाद अलग अलग टीम बनाई गई हैं और जल्दी ही चोरों तक पहुंचा जाएगा।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews