
दमोह,आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश के दमोह (damoh) जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ऐसा ही मामला दमोह के तीन गुल्ली चौराहे का है जहाँ अज्ञात लुटेरे बिना नंबर की बाइक से आए थे और 138000 रूपये से भरा बैग लेकर लुटेरे लूटकर भाग गए।
[dgv_vimeo_video id=”706897150″]
यह भी पढ़े…Guna News भारत को स्वतंत्र नहीं मानते मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी मैथिलीशरण गुप्त
[dgv_vimeo_video id=”706901260″]
आपको बता दें कि दमोह के कोऑपरेटिव बैंक से पैसे निकाल कर चन्द्रभान जा रहा था घर, तभी तीन गुल्ली के पास एक बाइक पर दो नकाबपोशो के द्वारा घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। फरियादी के द्वारा सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की वही लूट की घटना को अंजाम देने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश प्रारंभ कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”706899394″]
