Damoh News : मवेशी चोरी के शक में गांव वालों ने दी गजब सजा, कोई सोच भी नहीं सकता

Damoh News : मवेशी चोरी के शक में गांव वालों ने दी गजब सजा, कोई सोच भी नहीं सकता

दमोह, आशीष कुमार जैन। Damoh News दमोह की एक अनोखी घटना से यह तो समझ आ गया कि प्रदेश के नागरिक मवेशियों कि सुरक्षा के लिए बहुत जागरूक हैं। दरअसल खबर के मुताबिक यहां पर ग्रामीणों ने एक शख्स को मवेशी चोरी करने के शक में बेहद ही अनोखी सजा दी जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण लगातार मवेशी चोरी की वारदात से परेशान हो चुके हैं ऐसे में एक शख्स पर जब संदेह हुआ तो उन्होंने उसे मौके पर ही सजा दे दी।

यहाँ भी पढ़ें- Jabalpur News : घना कोहरा एक बार फिर बना हादसे का कारण, 2 की मौत 1 घायल

ग्रामीणों ने सजा के रूप में शख्स के सबसे पहले तो उसके सिर के आधे बाल काट दिए और फिर आधी आधी दाड़ी के साथ आधी मूछ भी साफ कर दी। इतना ही नहीं ये सब करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले भी कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।

यहाँ भी पढ़ें- Mandi Bhav: मिर्ची का असर तेज तो लहसुन ने भी ली करवट, यहां जाने Today Mandi Bhav

जानकारी के लिए आपको बतादें कि यह पूरा मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी के अंतर्गत मारूताल का है, जहां पर मवेशी चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने मवेशी चोर को पकड़कर उसे मौके पर ही सजा दे दी। सजा के रूप में बाल और आधी मूछ काटने के बाद पूरे मामले की सूचना जबलपुर नाका चैकी पुलिस को दी।

यहाँ भी पढ़ें- Jabalpur News : कल तक कोतवाली थाना प्रभारी का तबादला नहीं हुआ तो पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा: पूर्व मंडल अध्यक्ष सनी सोनकर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही शख्स को अपनी हिरासत में ले लिया एवं उसे जबपुर नाका चैकी ले जाकर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews