Hindi News

दमोह में शराब दुकान लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
बीते दिनों दमोह जिले के तारादेही क्षेत्र में एक शराब दुकान में रात के समय कुछ लुटेरों ने धावा बोला। उन्होंने दुकान से महंगी शराब की बोतलें उठाई और कैश भी लूटकर फरार हो गए।
दमोह में शराब दुकान लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Damoh News : मध्य प्रदेश का दमोह जिला हमेशा ही सुर्खियों में छाया रहता है। कभी यहां चोरी डकैती के मामले सामने आते हैं, तो कभी लूट की वारदात से इलाके में खलबली मच जाती है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब शराब दुकान को अपना निशाना बनाने वाले अज्ञात लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई है।

दरअसल, मामला तारादेही क्षेत्र का है। जब शराब दुकान में रात के समय कुछ लुटेरों ने धावा बोला। उन्होंने दुकान से महंगी शराब की बोतलें उठाईं और कैश भी लूटकर फरार हो गए।

4 आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में करवाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए फुटेज देखा गया और मुखबिर तंत्रों को भी एक्टिव कर दिया गया। जिसके आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कि तेन्दूखेड़ा के रहने वाले है।

टीआई ने दी जानकारी

थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि लूट के तुरंत बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews