लगातार आ रहे धमकी भरे अश्लील मैसेज, पूरा गांव पहुंचा एसपी ऑफिस

लगातार आ रहे धमकी भरे अश्लील मैसेज, पूरा गांव पहुंचा एसपी ऑफिस

दमोह, आशीष कुमार जैन। सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आने की शिकायत कई बार कई लोग करते हैं, लेकिन हाल में जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया। यहां गांव के कई लोगों को अश्लील और धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं जिसमें सभी गांव वालों को नुकसान पहुचांने की बात कही जा रही है। लगातार इस तरह के मैसेज आने से ये इतने परेशान हो गए कि पूरे गांव के लोग मिलकर एसपी ऑफिस में इसकी शिकायत करने जा पहुंचे।

सज्जन के साथ दुर्जन करतूत, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री का मोबाइल चोरी

मामला है जिला मुख्यालय से लगे तिदोनी गांव का..यहां अनुसूचित जाति के परिवारों की महिलाओं और लड़कियों के साथ कुछ पुरुषों को भी एक अनजान नबंर से अश्लील मैसेज आ रहे हैं। वाट्सअप पर लगातार इस तरह के मैसेज आने से ये लोग परेशान हो गए। इन मैसेज में महिलाओं और लड़कियों को बदनाम करने के साथ उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि जिस नंबर से मैसेज आ रहे हैं वो किसका है। कुछ समय तक तो लोगों ने इन मैसेज को अनदेखा किया, लेकिन जब ये परेशानी की हद तक बढ़ गए तो सभी लोग मिलकर एसपी ऑफिस पहुंच गए। इन्होने यहां पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। इस मामले में पुलिस एसपी डी आर तेनिवार ने तुरंत सायबर सेल को शिकायत फॉरवर्ड की है और जल्द ही मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”643974892″]

[dgv_vimeo_video id=”643975149″]

[dgv_vimeo_video id=”643975375″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews