दतिया : नवरात्र पर कोरोना का कहर, रतनगढ़ मेले पर लगा प्रतिबंध

दतिया : नवरात्र पर कोरोना का कहर, रतनगढ़ मेले पर लगा प्रतिबंध

दतिया, सत्येन्द्र रावत। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जहां कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। तो वहीं 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) प्रारंभ हो रही है, रतनगढ़ माता मंदिर में हर साल नवरात्रि पर मेला आयोजित किया जाता है। लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार कलेक्टर संजय कुमार ने मेले पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी पढ़ें:-13 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त

रतनगढ़ माता मेला में जिले की सीमा उत्तर प्रदेश से लगे जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालु आते हैं। ऐसे में कलेक्टर संजय कुमार ने सभी श्रृद्धालुओं की असुविधा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रतनगढ़ आने का अपना कार्यक्रम स्थगित कर अपने घर ही माता रानी की अराधना करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews