दतिया- जिला जेल में 150 बंदियों को लगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

दतिया- जिला जेल में 150 बंदियों को लगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

दतिया, सत्येन्द्र रावत। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिला जेल 150 बंदियों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। इस अवसर पर जेल स्टाफ भी उपस्थित रहा। यहां बंदियों को कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए गए और कहा गया कि जेल में भी महामारी से बचने के लिए तमाम नियमों का पालन किया जाना जरूरी है।

पन्ना : साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, ठगों से वापस करवाई 6 लाख 18 हजार की रकम

कोविड 19 टीकाकरण शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक भास्कर पाण्डेय व उप जेल अधीक्षक ममता गौतम नार्वे के निर्देशन में जेल परिसर में आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक भास्कर पाण्डेय ने कहा कोविड 19 के संक्रमण रोकने हेतु वर्तमान टीकाकरण कराकर ही हम जंग जीत सकते हैं। उप जेल अधीक्षक ममता गौतम नार्वे ने उपस्थित बंदियों को कोविड गाइडलाइंस के अनुसार मास्क उपयोग, सेनेटाइजर उपयोग व बार बार हाथ धोने का आह्वान किया। इस शिविर में जेल चिकित्सक डॉ. बृजेंद्र सिंह, सीएचओ डॉ. भवानी शंकर, मेडिकल सब ऑर्डिनेट प्रियोत्तम भूरिया की उपस्थिति में 150 बंदियों को कोविड-19 वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया। टीकाकरण शिविर में बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews
दतिया- जिला जेल में 150 बंदियों को लगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज - MP Breaking News