Hindi News

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर की मां बगलामुखी की पूजा अर्चना

Written by:Harpreet Kaur
Published:
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर की मां बगलामुखी की पूजा अर्चना

दतिया, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की। दतिया पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अगवानी की।

यह भी पढ़े.. दिग्विजय का वैलेंटाइन ट्वीट’ भाजपा का तंज “अब उम्र टेडी चॉकलेट की नहीं”, कांग्रेस का जबाब “प्यार की कोई उम्र नहीं”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को चुनाव प्रचार के तहत उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में झांसी जनसभा के लौटने के बाद मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दतिया के आगमन पर हवाईपट्टी पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, प्रभारी मंत्री सुरेश राठखेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय, ने पुष्पगुच्छ भेंटकर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने यहां से पार्टी नेताओं के साथ पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की और देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews