Hindi News

Datia News : दुकान जा रहा था सामान लेने रास्ते में ही लगा करंट, मौके पर हुई मौत

Published:
Last Updated:
Datia News : दुकान जा रहा था सामान लेने रास्ते में ही लगा करंट, मौके पर हुई मौत

सेवड़ा, राहुल ठाकुर। रविवार तो वैसे लोगों के लिए छुट्टी और अपने परिवार के साथ वक्त बिताने वाला दिन लेके आता है। लेकिन आज का रविवार का दिन एक घर के परिजनों के लिए मानो काल बनकर आया है। इस घटना ने किसी को सोचने भी नहीं दिया। घर में किसी को ये पता नही था उसका बेटा जो घर का सामान लेने के लिए जा रहा है वह घर कभी वापिस भी नही आएगा।

यह भी पढ़ें – Datia News : बड़ी ही सूझबूझ से दिया चोरी को अंजाम

दरअसल जब युवक सामान लेने निकला तब उसके गली के खम्बे में लगी सर्विस लाइन से अचानक से खम्बे में करंट का प्रवाह आने लगा। जिससे उक्त युवक करंट के सम्पर्क में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवढा वार्ड क्रमांक 14 निवासी जावेद पुत्र दौलत खान उम्र 28 वर्ष सुबह साढे 10 बजे अपने घर से सामान लेने की कहकर घर से निकला था। तभी घर के बाजू में सकरी गली में लगे खम्बे के बगल से गुजरा तो उस खम्बे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – किसानों को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

आस पास के लोगो ने जब जावेद को करंट लगता देखा तो वे लोग उसे बचाने के लिए बांस के डंडे से चिपके करंट के तारों को हटाया। साथ ही उसे फ़ौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखा और प्राथमिक उपचार करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक तीन बच्चियों का पिता था। मृतक जावेद का विवाह कुछ ही वर्षों पहले हुआ था। उसके तीन बच्चियां भी थी इस अकाल मृत्यु आने से जावेद घर उजड़ सा ही गया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews