MP News : ‘लाड़ला भैया योजना’ को लेकर एमपी में उठी मांग, पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

MP News

MP News : मध्यप्रदेश में चल रही लाडली लक्ष्मी योजना और हाल ही में शुरू की गई लाडली बहन योजना के बाद अब लोग लाडला भैया योजना शुरू करने की मांग लगातार कर रहे हैं। इसका राग कांग्रेस द्वारा कांग्रेस छोड़ा गया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को इसको लेकर एक पत्र लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि लाड़ली बहना योजना की तरह लाड़ला भैया योजना की घोषणा की जाए। ताकि सभी को पर्याप्त लाभ मिल सके।

ये लेटर जबलपुर के कांग्रेस नेता और पार्षद मुकेश राठौर द्वारा लिखा गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को ये पत्र सौंपा है। लेटर को लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आश्वासन देते हुए ये कहा है कि इस बात को घोषणा पत्र की समिति में रखा जाएगा। इस पर क्या बेहतर किया जा सकता है उस पर निर्णय लिया जाएगा और काम भी किया जाएगा।

MP News : यहां देखें पत्र में क्या लिखा है?

आपको बता दे, पत्र में लिखा है कि जिस प्रकार से आपने लाडली बहन योजना में श्री कमलनाथ जी की पुनः सरकार बनने पर 1500 रुपए प्रत्येक बहनों को दिए जाएगा। इस प्रकार श्री कमलनाथ जी की पुनः सरकार बनने पर लाडला भैया योजना को भी लाडली बहन योजना के सम्मान 1500 रूपए दिया जाएगा। इसी प्रकार भाई-बहन को एक साथ सम्मान दिया जाएगा। यह निवेदन से आपके द्वारा घोषणा। इस बात से युग वर्ग भी प्रोत्साहित होगा।

इस लैटर के सामने आने के बाद बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रभात साहू कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा है कि इससे पहले कांग्रेस ऐसी कोई भी योजना लेकर क्यों नहीं आई। चुनाव पास में आने से पहले अब ये नई नई योजना ला रही हैं। ये चुनावी बातें हैं, इसमें कोई दम नहीं है।

गौरतलब है कि जब से सरकार ने लाड़ली बहन योजना की शुरुआत की है तब से ही लोग लाडला भैया योजना को लाने की बात कर रहे हैं। हर कोई चाहता है की सिर्फ बहन ही नहीं भाइयों को भी सरकार की मदद मिले ताकि किसी को भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े। अब देखना ये होगा कि आखिर कब ये लागू की जाएगी या नहीं भी की जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews