Bagli : उपचुनाव के पहले ही किसानों में आक्रोश, बीजेपी विधायक व जिलाध्यक्ष को ग्रामीणों ने किया बैठक से बाहर

Bagli : उपचुनाव के पहले ही किसानों में आक्रोश, बीजेपी विधायक व जिलाध्यक्ष को ग्रामीणों ने किया बैठक से बाहर

बागली, सोमेश उपाध्याय। खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election 2021) के पहले ही किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देवास (Dewas) के बागली विधानसभा (Bagli Assembly) में नर्मदा सिंचाई योजना से वंचित गांवो के किसानों ने लगातार आन्दोलन चला रखा है। पूर्व में मतदान के बहिष्कार का ऐलान कर चुके किसानों ने शुक्रवार को चापड़ा में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित होने पहुँचे बीजेपी विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे (BJP MLA Pahar Singh Kannauje) व जिलाध्यक्ष राजिव खण्डेलवाल से गुराड़िया फांटे पर तीखी बहस कर गाँव में प्रवेश पर रौक लगा दी। विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल व मण्डल अध्यक्ष टिकेन्द्रप्रताप सिंह के समझाने के बावजूद किसान नहीं माने। नतिजन नेताओं को बागली भाजपा मंडल की बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया।

https://vimeo.com/581193132

यह भी पढ़ें…Morena : वन अमले पर रेत माफियाओं ने फिर की फायरिंग, ट्रॉली छोड़ भागे

लंबे समय से जारी है आंदोलन
किसानों का यह आंदोलन लंबे समय से जारी है। लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने योजना की स्वीकृति का वादा किया था। व पिछले वर्ष शासकीय कार्यक्रम में योजना में सभी गाँव सम्मिलित करने की सार्वजनिक घोषणा की थी। घोषणा के एक वर्ष बाद तक भी प्रशासनिक स्वीकृति नही मिलने से किसान फिर सड़क पर उतर गए है। मार्च-अप्रैल में आंदोलन के बाद अब गांव-गांव प्रदर्शन व जनप्रतिनिधियों का विरोध शरू हो गया है।

जनता के साथ हूं,सीएम करूँगा बात-बागली विधायक
इधर इस मामले में बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे से बात की गई तो उनका कहना था कि जब मेरी शुरू से ही कोशिश रही है कि सिंचाई योजना में बागली का कोई गाँव नहीं छुटे। मुख्यमंत्री जी ने हमे आश्वस्त किया है। यह किसानो की जायज मांग है। सीएम से फिर मिलूंगा, पहले भी डीपीआर मैंने ही बनवाई थी। वहीं जब उनसे विधायक से पूछा गया कि कार्यक्रम स्थगित क्यों किया गया है तो उनका जवाब था कि कार्यक्रम स्थगित नहीं किया गया है कार्यक्रम होगा । यहां कार्यक्रम में विलंब हो रहा है और दूसरे जगह भी बैठक है दूसरी जगह की मीटिंग अटेंड करके फिर वापस यहां आएंगे ।

संगठन के समक्ष रखूंगा बात-देवास जिलाध्यक्ष
देवास जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल कहना है कि जनता और हम एक दूसरे से अलग नहीं है। भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। यह माँग सभी फोरम पर रखी जा चुकी है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि बागली को पानी मिले, पुनः यह मांग शीर्ष नेतृत्व के सामने रखूंगा।

यह भी पढ़ें… Singrauli : नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews