बीजेपी विधायक ने की कमलनाथ को बागली जेल में बन्द करने की मांग

बीजेपी विधायक ने की कमलनाथ को बागली जेल में बन्द करने की मांग

देवास, सोमेश उपाध्याय। बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सोमवार को कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamalnath) के खिलाफ ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बागली में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक पहाड़ सिंघ कन्नौजे (MLA Pahad Singh Kannauje) के नेतृत्व में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा व टीआई सुनीता कटारे को ज्ञापन देकर पूर्व सीएम कमलनाथ पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इस दौरान विधायक ने कमलनाथ को बागली की जेल में बन्द करने की बात कही।

यह भी पढ़ें:-Indore News: कर्फ्यू में जनता को बड़ी राहत, इंदौर कलेक्टर को हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश

वहीं मण्डल अध्यक्ष टिकेन्द्रप्रताप सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने कोरोना को इंडियन वैरिएंट कहकर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ पर वर्चुअल मीटिंग में आग लगाने जैसा बयान देकर जनता के मध्य भय उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बागली सूचिता की राजनीति के पर्याय स्व.कैलाश जोशी जी का क्षेत्र है। यदि कमलनाथ यहां बन्द होंगे तो राजनीति की मर्यादाएं नहीं लांघेगे।

यह भी पढ़ें:-कमलनाथ का बड़ा बयान- मै चुप नहीं बैठूँगा, कोई FIR मुझे दबा नहीं सकती

भाजपा नेताओं का कहना है कि कमलनाथ ने इंडियन वैरियंट और किसानों को भड़काने वाला बयान जो दिया है। यह देशद्रोही की श्रेणी में आता है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमल यादव, पूर्व मण्डल महामन्त्री देवेंद्रगिरी गोस्वामी, राजेन्द्रपाल सिंह सेंगर, भाजयुमो नगराध्यक्ष ईशान उपाध्याय, जूझेर बोहरा अन्य कार्यकर्ता मौजूद

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews