Dhar : भोजन की गुणवत्ता को लेकर कन्या छात्रावास की छात्राओं ने की शिकायत, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Dhar : भोजन की गुणवत्ता को लेकर कन्या छात्रावास की छात्राओं ने की शिकायत, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

धार, मो अलताफ़। मध्यप्रदेश के धार (dhar) जिले के सिंघाना कन्या छात्रावास की छात्राओं ने गत दिनों अधीक्षक जमुना सूर्यवंशी के व्यवहार के साथ ही गुणवत्ता हीन भोजन मिलने की शिकायत की थी इसी के बाद नायब तहसीलदार सहदेव मौर्य एवं पटवारी अरविंद यादव छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे।

यह भी पढ़े…उज्जैन: पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 की मौत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बता दें कि छात्राओं ने बताया कि हमें मीनू अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है और शाम का नाश्ता भी नहीं मिलता है गुणवत्ता हीन भोजन दिया जाता है हम से 5000/ रुपए की मांग की जा रही है कुछ लड़कियों ने रुपए दे दिए हैं अधीक्षक अपना काम भी हम लड़कियो से करवाती है छात्रावास के चौकीदार गोविंद परमार ने बताया छात्रावास के काम के लिए सब्जी दूध अन्य कार्य के लिए बाइक से जाने पर पेट्रोल का भार मेरे ऊपर पड़ता है मुझे यहां से अतिरिक्त कुछ नहीं मिलता है।

[dgv_vimeo_video id=”750431315″]

यह भी पढ़े…सतना के इस होस्टल से रातों रात 4 बच्चे हुए लापता, सूचना मिलते ही इलाके में मचा हड़कंप

[dgv_vimeo_video id=”750431601″]

छात्रावास की लड़कियों के कहने के अनुसार 100 छात्रों के बीच में डेढ़ लीटर दूध की चाय बनती है।100 लड़कियों के बीच एक टाइम के लिए बस 3 किलो सब्जी बनती है खाने में आलू और लोकी कि सब्जी अधिक बनती है। अधीक्षक को हटाकर नए अधीक्षक की नियुक्ति की जाए।

[dgv_vimeo_video id=”750432511″]

यह भी पढ़े…Health Tips : जानिए लहसुन खाने के क्या है फायदे, बल्ड प्रेशर से लेकर मोटापे को करता है कंट्रोल

नायब तहसीलदार सहदेव मौर्य ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर बिंदुवार जानकारी ली गई है जो उच्च स्तर के अधिकारियों को दी जाएगी अधीक्षक ने बताया कि छात्राओं मीनू के हिसाब से ही भोजन देते हैं और मैने किसी से भी रुपए की मांग नहीं की है।

[dgv_vimeo_video id=”750434145″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews