Hindi News

धार : युवक ने युवती के साथ 6 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर शादी से किया इंकार

Written by:Amit Sengar
Published:
धार : युवक ने युवती के साथ 6 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर शादी से किया इंकार

धार, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के औधोगिक नगरी पीथमपुर से एक ऐसी खबर आ रही हैं जहाँ एक युवक ने अपनी दोस्त के साथ 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाए जब युवती ने शादी करने का लिए बोला तो आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती थाने में उसकी शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़े…शिवपुरी : 6 साल की भतीजी के साथ चाचा ने रेप कर की हत्या

हम आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि लोधी मोहल्ले में रहने वाले आरोपी प्रशांत का असोलिया में रहने वाली 27 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। पहले ये दोनों फोन पर बातचीत कर दोस्त बने और फिर लिव इन में रहने लगे। इसी बीच युवक और युवती के बीच में शारीरिक संबंध बने। इस दौरान युवती ने कई बार शादी करने के लिए कहा तो आरोपी बात को टालता रहा। करीब 6 साल तक दोनों के बीच प्रेम रहा। युवती ने कुछ दिन पहले युवक से फिर शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से ही इंकार कर दिया।

यह भी पढ़े…UP election: योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान भी समाजवादी पार्टी में शामिल

थाना सेक्टर- 1 टीआई लोकेश भदौरिया ने बताया कि पीड़िता के अनुसार पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। मामले की जांच जारी है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews