राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव ने सिकल सेल उन्मूलन डाक टिकट जारी किया, धार को दी करोड़ों की सौगात

शासन की योजनाओं का लाभ लेने में आपको जो भी अवरोध आयेगा एक एक अवरोध को हटाने की जवाबदारी हमारी है।
Mohan Yadav

Sickle cell eradication postage stamp released : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज पूरे देश में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है, इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश में शहडोल और धार में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए, दोनों कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। धार में आयोजित कार्यक्रम ने अतिथियों ने सिकल सेल उन्मूलन डाक टिकट जारी किया, सीएम डॉ मोहन यादव ने धारवासियों के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में 335 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, उन्होंने इन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, वहीं मुख्यमंत्री ने FRA Atlas का भी विमोचन किया।

आप प्लान बनाओ, पैसा देने की जवाबदारी मेरी है 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वहां मौजूद, सांसद, विधायक, मंत्री और अधिकारियों से कहा कि आप यहाँ विकास कार्यों की योजनाओं बनाओ , स्कूल , अस्पताल, खेल का मकान, पंचायत भवन का प्लान बनाओ, पैसा देने की जवाबदारी मेरी है ये डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

योजनाओं का लाभ लेने में जो अवरोध आयेगा हम उसे दूर करेंगे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आदिवसियों की मदद के लिए हमेशा काम किया है, उन्होंने कहा वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने का फैसला हमारी सरकार ने ही किया, इसलिए शासन की योजनाओं का लाभ लेने में आपको जो भी अवरोध आयेगा एक एक अवरोध को हटाने की जवाबदारी हमारी है।

सरकार जल्द शुरू करेगी ग्रामीण सड़क परिवहन 

मुख्यमंत्री ने कहा यदि आपका बच्चा कलेक्टर एसपी जो भी कुछ बनना चाहता है तो सरकार उनकी कोचिंग का रहने का ठहरने का पैसा सरकार देगी आप आगे बढ़ो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रोडवेज बंद हो गई हमारी सरकार जल्दी ही फैसला लेने वाली है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपको ट्रेक्टर से बैठने की जगह रोडवेज की बसों की सुविधा दिलाई जाएगी।

धार से मो अंसार की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews