MP Paper Leak Case : 10वीं बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

MP Paper Leak Case : 10वीं बोर्ड पेपर लीक मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Dhar Paper Leak News : मध्य प्रदेश के धार जिले के नालछा के कन्या हाई स्कूल में दसवीं का एक प्रश्न पत्र का फोटो स्कैन कर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर आज पुलिस व प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा वही दो और आरोपियों के विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही है। दरसअल 17 मार्च को दसवीं बोर्ड के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के वितरण के पश्चात एक प्रश्न पत्र का फोटो मोबाइल से खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इसी को लेकर जिला अधिकारी नालछा पहुंचे थे।

पुलिस के द्वारा अतिथि शिक्षक सुमित यादव जो कि मुख्य आरोपी है एवं मुकेश नायक जो कि वहां पर लिपिक के पद पर पदस्थ है दशरथ सोलंकी, बाबूलाल पटेल, मयंक इंदुलकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया है। इनके विरुद्ध दंडात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने की दंडात्मक कार्रवाई

कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने कहा कि प्रातः में सुबह 8:30 बजे एक प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल व अन्य सोशल मीडिया के स्रोतों से प्राप्त हुआ और उसमें जो सीरियल नंबर था उसके साथ हम लोगों ने कन्या हाई स्कूल नालछा में जाकर के जो हमारी रेपीट टीम है फ्लाइंग स्कॉट उसने वहां जाकर ट्रेस किया तो सोशल मीडिया पर जो प्रश्न पत्र भेजा जा रहा था उसका मिलान इस केंद्र के प्रश्न पत्र से हुआ उसके तहत फ्लाइंग स्कॉट ने वापस सघन जांच की एक से 2 घंटों में ऐसा सुनिश्चित हुआ कि उस प्रश्न पत्र कि जो स्कैनिंग है वह इसी केंद्र से की जा रही थी किंतु जिस समय तक इसकी स्कैनिंग का मैसेज है उस समय तक बच्चे अपने कक्ष में बैठ चुके थे परीक्षा के लिए अपनी पूरी तैयारी कर चुके थे परीक्षा स्टार्ट हो चुकी थी इसलिए हमने जो परीक्षा है वह शांतिपूर्वक आयोजित हुई सभी छात्रों ने अपनी परीक्षाएं दी हमने अपनी सेपरेट जांच करके जो उसमें तथ्य हमारे सामने आए उसके तहत एक एफआईआर हमने कल ही नालछा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया।

[dgv_vimeo_video id=”809754808″]

मुख्य आरोपी सुमित यादव वह अतिथि शिक्षक है जिनके माध्यम से तथाकथित स्कैनिंग का कार्य किया गया जिन पर हमें संदेह उनको भी इसमें आरोपी बनाया गया है मुकेश नायक जो कि वहां पर लिपिक के पद पर पदस्थ है दशरथ सोलंकी, बाबूलाल पटेल यह दोनों शिक्षक हैं मयंक इंदुलकर जो कि वहां पर फोटोकॉपी की दुकान चलाते हैं इसके अलावा हमने केंद्राध्यक्ष सहायक सहायक केंद्राध्यक्ष जो कि वहां पर पदस्थ है उन पर भी हमें संदेह है उन्हें भी संदेह के घेरे में लिया गया है इसलिए उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”809755098″]

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि कल नालछा थाना अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है जिसमें 420 आईटी एक्ट के तहत वह परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है इसमें जो चीटिंग करते हुए उसको फैसिलिटेट करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है अभी तक इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी सुमित यादव, मुकेश नायक और अन्य लोग हैं जो कि करीब 5 लोग हैं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी तक जो सूचना है उसमें जो सुमित यादव है यह अतिथि शिक्षक है इसके साथ जो और कुछ साथी हैं उनके प्रोफाइल को खंगाला जा रहा है लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”809753630″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews