Dhar : महू-नीमच हाईवे स्थित एसबीआई एटीएम गार्ड की हत्या, पढ़े पूरी खबर

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

धार,मो अल्ताफ़। धार (Dhar) के पीथमपुर में एटीएम गार्ड की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दअरसल पीथमपुर के महू-नीमच हाईवे स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर बीती रात यह घटना हुई है। एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड गजराज सिंह तैनात था तभी रात 3 से 4 बजे के बीच एटीएम पर लूट की नियत से कोई अज्ञात बदमाश आया।

यह भी पढ़े…थाने की पुलिस को भनक ना लगी, बाहर की पुलिस नें सट्टा पकड़ा

इसी दौरान गार्ड गजराज सिंह और बदमाश की आपस में मारपीट हुई और इसमें गार्ड गजराज सिंह ने एटीएम को लूटने से तो बचा लिया पर खुद को नहीं बचा पाया। बदमाश ने धारदार हथियार से गार्ड गजराज सिंह पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सुबह जब लोगों को घटना के बारे में पता चला तो लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने महू नीमच हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 21 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

इस मामले की गंभीरता देख पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी गई इसके बाद वह माने और सडक पर लगा जाम खोला गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में पीथमपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और इसके आधार पर जांच में जुटी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”762674844″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews