शराबी कार चालक ने युवक पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, घायल भर्ती

शराबी कार चालक ने युवक पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, घायल भर्ती

जबलपुर, संदीप कुमार। बटालिया अस्पताल के पास उस समय भगदड़ की स्थिति बन गई जब एक शराबी कार चालक ने रोड़ किनारे खड़े युवक पर चाकू (Knife) से दनादन हमला (Attacked) करना शुरू कर दिया, युवक के साथ खड़े दोस्तों ने बीच बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने मौके पर आकर कार चालक शराबी युवक को गिरफ्तार करते हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

कैंट पुलिस ने बताया कि डॉक्टर बटालिया के पीछे  इंजीनियरिंग छात्र ओमती निवासी 21 वर्षीय संवेग शांडिल्य अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहा था तभी रामपुर सत्यानंद विहार निवासी जॉन्सन मसीह नशे की हालत में अपनी कार से वहां पहुंचा और कार रोककर खड़ा हो गया।  इसी दौरान किसी बात को लेकर संवेग और जॉन्सन  के बीच कहासुनी होने लगी,  विवाद के दौरान जॉन्स ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाला और संवेग के पेट में घोंप दिया  इसके बाद फिर चाकू मारा।

ये  भी पढ़ें – Gwalior News : सौदा होने से पहले ही दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

संवेग पर हमला होता देख उसके साथियों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संवेग शांडिल्य को अस्पताल पहुंचाते हुए हमलावर जॉन्स मसीह को हिरासत में ले लिया है। केंट पुलिस ने बताया कि हमलावर आरोपी जॉनसन मसीह के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें – अवैध देशी पिस्टल की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कुल 15 नग देशी पिस्टल बरामद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews