MP Election 2023: 4 सितंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम, इस दिन से लागू हो सकती है आचार संहिता

Election Commission Of India

Election Commission Of India

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी का दौर जारी है और राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग भी इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। अब इन्हीं सभी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए 4 सितंबर को आयोग की एक टीम प्रदेश के दौरे पर पहुंचने वाली है। जानकारी के मुताबिक यह टीम भोपाल पहुंचेगी और 3 दिन तक वही रहेगी। इस दौरान मिंटो हॉल में प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी के साथ आयोग की टीम के अधिकारी बैठक भी करेंगे। आयोग की इस टीम का प्रतिनिधित्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार करेंगे।

5 सितंबर को पहली बैठक

तीन दिवसीय दौर में टीम चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेगी और पहली मीटिंग 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस मीटिंग के दौरान जिले में चुनाव की तैयारी किस तरह से चल रही है। कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है और मतदाता सूची के हाल को लेकर सभी कलेक्टरों, पुलिस कमिश्नर, एसपी तथा आईजी के साथ चर्चा की जाएगी। इसके अलावा एक मीटिंग का आयोजन 6 सितंबर को भी रखा गया है। जिसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर कुमार और सामान्य प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

कब लगेगी आचार संहिता

मतदाता सूची, मतदान केंद्र समेत कई विषयों पर सुझाव लेने के उद्देश्य से चुनाव आयोग की टीम कांग्रेस और बीजेपी के अलावा अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ विचार विमर्श करेगी। फिलहाल मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है, जिसके लिए 31 अगस्त तक अंतिम आवेदन लिए जाएंगे।जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर को इसका अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा और इसके बाद प्रदेश में कभी भी आचार संहिता लागू की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews