Hindi News

मध्य प्रदेश के इस बाजार से कम कीमत में करें खरीदी, फैशनेबल और ट्रेंडी आउटफिट की मिलेगी भरमार

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
खरीदारी करने के शौकीन अक्सर अलग-अलग मार्केट एक्सप्लोर करते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश के ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं। जहां बहुत ही कम कीमत में कपड़े मिलते हैं।
मध्य प्रदेश के इस बाजार से कम कीमत में करें खरीदी, फैशनेबल और ट्रेंडी आउटफिट की मिलेगी भरमार

खरीदारी करने का शौक तो हमारे आसपास रहने वाले हर दूसरे व्यक्ति को होता है। पहले केवल यह कहा जाता था कि महिलाओं को खरीदी करने का शौक होता है लेकिन फैशन के बदलते हुए उसे दौर में पुरुषों को भी हर थोड़े दिन में खरीदारी करने की आदत लगा दी है। अब अगर स्टाइल में बने रहना है तो खरीदी तो करनी ही पड़ेगी।

खरीदी करने को लेकर हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है। किसी को बजट में खरीदारी करना अच्छा लगता है तो कोई महंगे आउटफिट खरीदता है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे फैशन भी बदल जाता है। फिलहाल गर्मियों का मौसम चल रहा है और हर कोई कंफर्टेबल आउटफिट पहनना चाहता है। ऐसे में अगर आपको सस्ते में कपड़े खरीदना है तो हम आपके लिए मध्य प्रदेश के बेस्ट बाजार की जानकारी लेकर आए हैं। यहां बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर एक आउटफिट खरीद सकते हैं।

मध्य प्रदेश का सस्ता क्लॉथ मार्केट (Famous Cloth Market )

राजस्थानी भोपाल मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। इस शहर में कई सारे मार्केट है जहां पर आप जमकर खरीदी कर सकते हैं। इनके बीच एक ऐसा मार्केट है जहां पर आपको सब कुछ बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगा। यह मार्केट भोपाल के बैरागढ़ में है जो एक जाना पहचाना बाजार है। यहां हर मौसम के हिसाब से सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं।

बहुत फेमस है बैरागढ़ बाजार

स्थानीय लोगों के बीच यह मार्केट थोक बाजार के नाम से फेमस है। अगर आप भोपाल जा रहे हैं तो इस मार्केट को एक्सप्लोर करना बिल्कुल ना भूलें। भोपाल और आसपास रहने वाले लोग यहां पर हर मौसम के हिसाब से सस्ते में खरीदी करने के लिए पहुंचते हैं। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़े बहुत आसानी से मिल जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां पर सब कुछ बजट में मिलता है। आप यहां 200 रुपए की शुरुआत से जींस, टॉप, शर्ट, कुर्ते, प्लाजो साड़ियां सब कुछ खरीद सकते हैं। यहां हर व्यक्ति के हिसाब से सभी तरह की रेंज का सामान बहुत आसानी से उपलब्ध है।

कैसे पहुंचे मार्केट

अगर आप बैरागढ़ मार्केट से शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां पर शादी ब्याह से लेकर डेली वेयर सभी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आपको मोलभाव करना आता है तो आप महंगी चीज भी यहां से सस्ते में ला सकते हैं। वैसे तो यहां पर लगभग सभी सामान मिल जाता है लेकिन कपड़ों की खरीदी के लिए यह बेस्ट है। यहां जाने के लिए आपको भोपाल रेलवे स्टेशन या फिर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा लेना होगी। सीटीओ मार्ग पूजा श्रीनगर में मौजूद इस मार्केट में आपको स्टाइलिश कपड़ों की भरमार देखने को मिलेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews