Dabra News : पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने की CMO से अभद्रता,शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज

Dabra News : पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने की CMO से अभद्रता,शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्वालियर जिले के डबरा ब्लॉक में आने वाली नगर परिषद आंतरी (Nagar Parishad Antari) के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ CMO ने शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है पुलिस में की शिकायत में सीएमओ ने उनके साथ अभद्रता करने के भी आरोप लगाए हैं।

विवादों में घिरी रहने वाली ग्वालियर जिले की नगर परिषद आंतरी (Nagar Parishad Antari) में फिर एक नया विवाद सामने आया है। यहां पदस्थ  सीएमओ सारिग़ कौशर (CMO Sarig Kaushar) ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भारत सिंह यादव  (Former President Nagar Parishad Antari Bharat Singh Yadav) के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट,गाली गलौज सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें – VIDEO: भ्रष्टाचार का अड्डा बना कार्यालय! युवाओं ने लगाए ‘SDM चोर है’ के नारे

पुलिस में की शिकायत में नगर परिषद आंतरी के सीएमओ सारिग कौशर (CMO Sarig Kaushar)ने कहा कि वे जब शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वे अपने कार्यालय में बैठे हुए थे इसी दौरान पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह यादव (Bharat Singh Yadav) आ गए और विवाद करने लगे उन्होंने कार्यालय में गाली गलौज देना शरू कर दिया , कुछ अपने लोगों को बुलाकर कार्यालय का घेराव किया मैं नागरिकों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से वहां से निकल पाया। मुझे जान से मारने की धमकी दी और फाइलें भी फेंक दी।

उन्होंने घटना के बाद मामले की सूचना कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) और एसपी अमित सांघी(SP Amit Sanghi) को दी। वरिष्ठ अफसरों की जानकारी देने के बाद उन्होंने आंतरी थाने में मामला दर्ज कराया। आंतरी पुलिस ने सीएमओ सारिग कौशर की शिकायत पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भारत सिंह यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। CMO ने कहा कि कुछ लोग स्टाफ में ऐसे हैं जो भारत सिंह के समर्थक हैं उन्होंने घटना के समय कैमरे भी बंद कर दिए थे जिससे समझ में आता है कि पूरी घटना एक साजिश है बताया है,  पूरा स्टाफ भयभीत है।

गौरतलब है कि पूर्व नगर परिषद आंतरी अध्यक्ष भारत सिंह यादव निर्दलीय चुनाव जीते थे बाद में सत्तारूढ़ दल भाजपा का दामन थाम लिया था यही कारण रहा कि नगर परिषद में उनका दबदबा रहा। पूर्व  में वे एक चोदह लाख रुपय के चेक को लेकर भी चर्चाओं में आये थे जब इन्होंने बिना सीएमओ के हस्ताक्षर के चेक दतिया ग्रामीण बैंक की आंतरी शाखा में लगा दिया था जिसकी शिकायत भी तत्कालीन सीएमओ आंतरी गीता माँझी ने की थी पर राजनीतिक रसूख के चलते यह मामला भी ठंडा पड़ गया था।

ये भी पढ़ें – Suspended: MP में ग्रंथपाल और पंचायत सचिव निलंबित, सहायक श्रम अधिकारी को नोटिस

बहरहाल नगर परिषद आंतरी शुरू से ही किसी न किसी विवाद का हिस्सा बनी रही है कभी विकास कार्य को लेकर तो कभी घोटाले को लेकर। अब एक बार फिर  इस घटनाक्रम से चर्चाओं का माहौल गरमा गया है इस घटना से इतना तो तय है कि यदि जनप्रतिनिधि ऐसे ही ईमानदार अधिकारियों पर दबाव बनाते रहेंगे तो वह आमजन के हित में कैसे कार्य कर पायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews