इंदौर : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, भाई जिंदा जला

इंदौर : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, भाई जिंदा जला

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एक सड़क हादसे से भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सड़क हादसा इतना भीषण था की टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई, जिसमें बाइक चला रहे शख्श की मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि उसकी बहन, भांजे और भांजी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिकअप ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया।

मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि पिकअप से टकराते ही बाइक में आग गई और लोकेश वहीं जिंदा जल गया। इतना भी समय नहीं मिल सका, जो उसे बचाया जा सके। बहन की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक पर सवार भांजा और भांजी को गंभीर हालत में नजदीकी एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े … पंचायत चुनाव में नॉमिनेशन की आज आखिरी तारीख, थर्ड जेंडर ने भी किया नामांकन

सिमरोल पुलिस के मुताबिक घटना भेरुघाट उतार की है, जहां चोरल रोड पर ओवरटेक कर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार लोकेश (22) पुत्र बालू मकवाना निवासी ग्राम मेंडल, उसकी बहन पूजा (30) पति सालगराम निवासी सिमरोल की मौके पर ही मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews