
गुना,संदीप दीक्षित। गुना रेलवे स्टेशन (Guna railway station) के नजदीक पटरी क्रॉस करने के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई। शिवपुरी जिले के बदरवास में रहने वाले मांगीलाल सोनी गुना में अपने बेटे से मिलने के लिए आए थे।
यह भी पढ़े…Indore : पहले की शादी फिर छोड़ भागा युवक, साथ रहने के मांगे इतने लाख रुपए
जानकारी सामने आई है कि मांगीलाल सोनी ट्रेन से उतरकर वह रिहायशी क्षेत्र की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उनका पैर पटरी के बीचों-बीच फंस गया। ठीक इसी समय सामने की तरफ से आ रही ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया। रेलवे पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया है और मार्ग कायम कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
प्रत्यक्षर्शियों का कहना है कि पटरी में पैर फंसने के बाद मांगीलाल घबरा गए और खुद को नियंत्रित नहीं कर सके, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”769433013″]
