गुना मामला: एक और आरोपी का एनकाउंटर, 1 पुलिसकर्मी घायल, गृह मंत्री ने दी ये चेतावनी

गुना मामला: एक और आरोपी का एनकाउंटर, 1 पुलिसकर्मी घायल, गृह मंत्री ने दी ये चेतावनी

गुना, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गुना के आरोन में 3 पुलिसकर्मियों के हत्याकांड मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी छोटू पठान का का एनकाउंटर कर दिया है।पुलिस को देर रात आरोपी की रुठियाई इलाके में लोकेशन मिली थी, तभी से पुलिस उसका पीछा कर रही थी और मंगलवार सुबह धरनावदा थाना इलाके के अंतर्गत हरिपुर के जंगल में भदौड़ी रोड़ पर आरोपी छोटू पठान को पुलिस ने ढेर कर दिया।इस एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस जमावड़ा लगा हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP निकाय-पंचायत चुनाव पर ताजा अपडेट, आज ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फरारी नहीं, अपराधियों को तत्काल सरेंडर करना चाहिए। गुना जिले के धर्मावदा भदोली मार्ग पर तड़के सुबह छोटू उर्फ जहिर के होने की सूचना मिली, सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। छोटू ने सरेंडर करने के स्थान पर पुलिस पर फायरिंग की जिसमें एक पुलिस आरक्षक को गोली लगी है और गाड़ी पर भी गोलियां लगी है, जवाबी कार्यवाही में अपराधी छोटू मारा गया। अभी दो लोग और फरार है।

इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फरार चल रहे दो और आरोपियों को फिर चेतावनी दे रहा हूं कि वे सरेंडर करें।मेरा लगातार कहना है कि इस केस में ऐसी कार्रवाई करेंगे जो इतिहास में नजीर बन जाएगी।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज आज देंगे बड़ा तोहफा, 66 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ, होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

पुलिस ने इस मामले में पहले नौशाद और शहबाज को मार गिराया था, जबकि अन्य दो आरोपियों जिया खान और शानू खान को गिरफ्तारी के बाद भागने के दौरान शॉट एनकाउंटर में पकड़ा था। उधर, सोमवार शाम को नौशाद और शहजाद के पिता भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं,पुलिस ने नौशाद और शहजाद के पिता निसार खान और बड़े भाई सिराज खान पर FIR की है। इस हत्याकांड में कुल 8 आरोपी बनाए गए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews