Hindi News

गुना पुलिस का अनोखा वैलेंटाइन डे, कोतवाली में गुलाब का फूल लेकर पुलिसकर्मियों ने माना आभार

Written by:Amit Sengar
Published:
गुना पुलिस का अनोखा वैलेंटाइन डे, कोतवाली में गुलाब का फूल लेकर पुलिसकर्मियों ने माना आभार

गुना, संदीप दीक्षित। वैलेंटाइन डे को गुना पुलिस (Guna Police) ने अनोखे अंदाज में मनाया। दरअसल गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा नशा मुक्त जिला बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं इस अभियान के दौरान नशा करने वाले लोगों को पुलिस मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक बुराई त्यागने में उनका सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़े…नीमच : कश्मीरी छात्र ने सोशल मीडिया पर पुलवामा अटेक को लेकर डाली आपत्तिजनक सामग्री, एफआईआर दर्ज

हम आपको बता दें की अभियान के तहत लगभग 45 से ज्यादा लोग गुना पुलिस (Guna Police) की मुहिम में शामिल हुए हैं जिसने वह दवाइयां लेकर स्मेक और गांजा जैसे मादक वस्तुओं को देखते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। गुना पुलिस मानती है कि इन लोगों ने नशा छोड़ने के साथ-साथ समाज को स्वस्थ बनाने का भी प्रयास किया है। वैलेंटाइन के मौके पर पुलिस ने नशा छोड़ने के लिए मुहिम से जुड़े सभी लोगों को कोतवाली में बुलाया और उन्हें गुलाब का फूल लेकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर नशा करने वाले युवाओं के परिजन भी मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस के प्रयासों का वैलेंटाइन डे को इस अंदाज में मनाने की सराहना की।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews