MP News: तूफान सिंह बारेला का बीजेपी में तूफानी स्वागत, 200 समर्थकों के साथ की सदस्यता ग्रहण

MP News: तूफान सिंह बारेला का बीजेपी में तूफानी स्वागत, 200 समर्थकों के साथ की सदस्यता ग्रहण

गुना, डेस्क रिपोर्ट। MP News:- फिलहाल मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं और इसी बीच राजनीति में उथल-पुथल भी जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश में कॉंग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के नेता तूफान सिंह बारेला भाजपा में शामिल हो चुके हैं, उन्होंने अब काँग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का हाथ थामने का फैसला ले लिया है। बता दें की बारेला भील आदिवासी काँग्रेस नेता है, जो गुना बामोरी विधानसभा के अंतर्गत आते हैं।

यह भी पढ़े… Satna News : लोकायुक्त ने एपीसी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

इतना ही नहीं उन्होंने 200 समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं। भाजपा ने भी उनका अच्छे से स्वागत किया है और सदस्यता दिलाई है। सूत्रों के मुताबिक पंचायत मंत्री महेंद्र ससोदिया ने तूफान सिंह बारेला को सदस्यता दिलाई है। चुनाव के बीच नेताओं का पार्टी का छोड़ना काँग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। तूफान सिंह बारेला ने काफी लंबे समय तक काँग्रेस का साथ निभाया है, हालांकि उनके पार्टी छोड़ने की वजह अब तक सामने नहीं आई है और ना ही उन्होंने खुल कर इस बारे में कोई बात की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews