Video : आरक्षक का तड़ीपार बदमाश और युवतियों के साथ अश्लील डांस वीडियो वायरल

Video : आरक्षक का तड़ीपार बदमाश और युवतियों के साथ अश्लील डांस वीडियो वायरल

गुना, संदीप दीक्षित। जिले में पदस्थ एक आरक्षक और एक तड़ीपार कुख्यात बदमाश का युवतियों के साथ अश्लील डांस करते हुए सनसनीखेज वीडियो वायरल हो रहा है। विनीत भारद्वाज नाम का ये आरक्षक 30 हजार के इनामी बदमाश और एक युवती के साथ अश्लील डांस कर रहा है। ये वीडियो सामने आने के बाद आरक्षक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

विश्व पर्यावरण दिवस : पर्यावरण विभाग ने कर्मचारियों को दिया पौधा, किया अपने घरों में लगाने का अनुरोध

ये वीडियो तीन चार साल पुराना बताया जा रहा है जिसमें विनीत भारद्वाज नाम का आरक्षक युवती के साथ अश्लील डांस कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में उनके साथ दो अन्य साथी भी शामिल हैं। इसी के साथ गाड़ी के जिसमें बोनट पर रखी शराब की बोतल रखी है और डांस के बीच में ये लोग शराब भी पीते जा रहे हैं। वहीं तड़ीपार कुख्यात बदमाश भी आरक्षकों के साथ युवतियों के संग ठुमके लगा रहा है, जिसकी कमर में पिस्तौल भी दिखाई दे रही है जो सरकारी वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के कमर में तभी होती है जब वो कोई मुहिम में हों। एमपी ब्रेकिंग न्यूज के पास ये वीडियो है लेकिन वो इतना अश्लील है कि हम पूरा वीडियो आपको दिखा नहीं सकते। फिलहाल आरक्षक को निलंबित कर मामले की जांच की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews