ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह (Congress MLA Ajab Singh Kushwah) से परेशान एक व्यक्ति ने सोमवार रात विधायक के निवास के बाहर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। व्यक्ति की हालत गंभीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुलिस और आर्मी जवान के बीच विवाद, झूमाझटकी, चौराहे पर लगाया जाम
सल्फास खाने वाले पीड़ित सीताराम शर्मा का कहना है कि उसने कांग्रेस विधायक के साथ जमीन का सौदा कर प्लाट बिकवाये थे। लेकिन विधाएक ने ना प्लाट दिए और ना पैसा वापस किया। मैंने जिनसे पैसे लेकर विधायक को दिए थे वो लोग मुझे परेशान कर रहे हैं। सीताराम शर्मा ने कहा कि उन्होंने पुलिस में FIR भी कराई है लेकिन फिर भी पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही।
[dgv_vimeo_video id=”638781086″]
[dgv_vimeo_video id=”638781244″]
[dgv_vimeo_video id=”638781441″]






