पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के अपमान से भड़का ब्राह्मण समाज, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के अपमान से भड़का ब्राह्मण समाज, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारतीय जनता पार्टी के वचन पत्र जारी होने के दौरान कद्दावर नेता पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) के अपमान के बाद उनके समर्थक भड़क गए हैं। फेसबुक पर अनूप मिश्रा मित्र मंडल की तरफ से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज द्वारा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे दी गई है।

ग्वालियर (Gwalior News) में नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022) में सियासी माहौल गरमाया हुआ है, पार्टियों की अंदरूनी कलह भी सामने आ रही है। इसका ताजा उदाहरण आज भाजपा के वचन पत्र जारी किये जाने के दौरान देखने को मिला। एक निजी होटल में भाजपा (BJP Gwalior) जिला कमेटी में वचन पत्र जारी किया।

ये भी पढ़ें – उदयपुर हत्याकांड : कोर्ट में पेशी के दौरान कन्हैयालाल के हत्यारों पर आक्रोशित भीड़ ने बोला हमला, Video

कार्यक्रम में शहर के बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल थे लेकिन जिला कमेटी ने मंच पर उन्हें कुर्सी नहीं दी। मंच पर महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – Gwalior में BJP ने जारी किया वचन पत्र, अपनी पिछली उपलब्धियां गिनाईं

मंच संचालक ने अनूप मिश्रा का नाम लिया लेकिन कुर्सियां पहले से ही भरी होने के कारण वे मंच पर नहीं गए और मंच के सामने पड़े सोफे पर पत्रकारों और अन्य नेताओं के साथ बैठ गए। कुछ देर तो अनूप मिश्रा वहां बैठे  रहे लेकिन फिर अपने इस अपमान के चलते वहां से निकल आये।

ये भी पढ़ें – Dabra News : देवी प्रतिमा खंडित हिंदू संगठनों में आक्रोश

अनूप मिश्रा के अपमान से उनके समर्थकों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी भरे पोस्ट लिखकर डाल दिए। अनूप मिश्रा समर्थकों ने जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के खिलाफ भी आक्रोश जताया। ब्राह्मण समाज द्वारा बहिष्कार की चेतावनी से भाजपा में हड़कंप मच गया। खबर है कि महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप मिश्रा को मनाने की कोशिश में लग गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews