Dabra News : आजादी का अमृत महोत्सव, BSF के बैंड की होगी आकर्षक प्रस्तुति

Dabra News : आजादी का अमृत महोत्सव, BSF के बैंड की होगी आकर्षक प्रस्तुति

डबरा, डेस्क रिपोर्ट। 15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2022 तक देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर ग्वालियर (BSF Tekanpur Gwalior ) भी आजादी के अमृत महोत्सव  में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की अलख को मजबूत कर रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav )  के तहत बीएसएफ टेकनपुर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में बीएसएफ बैंड (BSF Band) 29 अक्टूबर को डबरा स्टेडियम में आकर्षक प्रस्तुति देगा। अपनी वादन शैली के लिए कई बार राष्ट्रीय मंचों पर पुरस्कार और प्रशंसा पा चुका बीएसएफ का बैंड इन दिनों प्रस्तुति की तैयारी में जुटा है।

ये भी पढ़ें – UPSESSB TGT Result 2021 : सरकार ने जारी किया रिजल्ट, मिलेंगे 12610 नए टीचर, अभी करें चेक

गौरतलब है कि बीएसएफ अकादमी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लगातार श्रंखलाबद्ध तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।  पिछले दिनों साईकिल रैली, डेयर डेविल टीम द्वारा मोटरसाइकिल पर साहसिक प्रदर्शन , डॉग शो आदि का प्रदर्शन बीएसएफ कर चुकी है। बीएसएफ के अधिकारियों ने डबरा सहित पूरे ग्वालियर जिलों के लोगों से 29 अक्टूबर को डबरा स्टेडियम में बैंड की प्रस्तुति देखने और आजादी के अमृत महोत्सव के भागीदार बनने की अपील की है।

ये भी पढ़ें – EOW का छापा, करोड़पति निकला अशोकनगर नगर पालिका अकाउंटेंट महेश दीक्षित

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews