अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर युवती के साथ क्लर्क ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर युवती के साथ क्लर्क ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सिंचाई विभाग में अनुकंपा नियक्ति के लिए प्रयास कर रही एक युवती के साथ ऑफिस के क्लर्क ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर क्लर्क ने युवती को धमकाया कि यदि किसी से कुछ कहा तो कभी नौकरी नहीं मिलेगी। घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के थाटीपुर थाने पहुंचकर एक युवती ने शिकायत की कि  उसकी मां चम्बल कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में भृत्य के पद पर पदस्थ थी। 2009 में उनकी मृत्यु हो गई थी। उस समय वो   नाबालिग थी।  2013 में जब वो बालिग हुई तो उसने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : जब, मैं जिंदा हूँ कहते हुए बुजुर्ग महिला पहुंची एसपी के पास 

आवेदन देने के बाद से ही विभाग में स्थापना में पदस्थ क्लर्क राजेंद्र पाल सिंह उसे परेशान कर रहे हैं। अभी जब वो उनसे मिलने गई तो उन्होंने रिकॉर्ड रूम में बुलाकर छेड़छाड़ की और किसी से कुछ भी कहने के लिए धमकाया। लेकिन पीड़िता ने उसकी धमकी पर ध्यान नहीं दिया और पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।  एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – देश भर में फैला रखा था नाइजीरियन ठगों ने जाल, NRI दूल्हा बनकर करते थे ठगी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews