
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश की टीम ने रणजी ट्रॉफी (MP Ranji Trophy Champion )पर कब्ज़ा कर इतिहास रच दिया है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने खिलाड़ियो के परिजनों और कोच का ग्वालियर (Gwalior News) पहुँचने पर पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। ग्वालियर एयरपोर्ट पर आयोजित एक सादे समारोह में सीएम ने सभी को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि 41 साल की चैम्पियन मुंबई को हराना कोई आसान नहीं था, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने सभी मैच जीते, कोई नहीं हारा, केवल एक मैच ड्रॉ हुआ। उन्होंने टीम में शामिल ग्वालियर के दो खिलाड़ी अंकित शर्मा और विक्रांत भदौरिया के परिजनों और कोच का सम्मान किया।
ये भी पढ़ें – MP के नाम हुई रणजी ट्रॉफी, बना इतिहास, सीएम शिवराज ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव और कोच चंद्रकांत पंडित को खास तौर पर बधाई दी , उन्होंने कहा कि अभी तो शब्दों से बधाई दे रहा हौं , टीम जब भोपाल पहुंचेगी तो उसका नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि खूब खेलो कोई भी खेल खेलो, आपने हमारा सीना चौड़ा कर दिया , सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”724188233″]
[dgv_vimeo_video id=”724187790″]
#RanjiTrophy2022 में मध्यप्रदेश को जीत मिलने पर ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम। https://t.co/bXD8RbTCFX
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 26, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

