बाइक, रसोई गैस को ठेले पर रख कांग्रेस ने जताया विरोध, निकाली जन जागरण पदयात्रा

बाइक, रसोई गैस को ठेले पर रख कांग्रेस ने जताया विरोध, निकाली जन जागरण पदयात्रा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। रसोई गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस आक्रोशित है और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।  ग्वालियर में आज बुधवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक (MLA Praveen Pathak) के नेतृत्व में कांग्रेस ने जन जागरण पदयात्रा (Jan Jagran Padyatra congress) निकाली। पद यात्रा में बाइक और रसोई गैस को ठेले पर रखकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।

देश भर में बढ़ती महंगाई का विरोध करते हुए आम जनता में जनजागृति बढ़ाने के लिए ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया। इस अनोखी जन जागरण पदयात्रा में कांग्रेसजनों ने ठेले पर सांकेतिक रूप से बाइक, रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल, सरसों का तेल रखकर इनकी अर्थी सजाई और अर्थी के आगे आगे मातमी धुन बजाते हुए बैंड बाजे के साथ जन जागरण पदयात्रा विक्टोरिया मार्केट महाराज बाड़े से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, दौलतगंज होते हुए पुनः महाराज बाड़े पर आकर समाप्त हुई ।

इस अवसर पर विधायक प्रवीण पाठक ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस से लेकर आम जनता के उपयोग की जरूरत की सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, महंगाई का आलम यह है कि चाहे रसोई गैस हो, चाहे पेट्रोल हो, चाहे खाद्य तेल हो सभी की कीमतें बढ़ने से आम जनता परेशान है और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है।

[dgv_vimeo_video id=”646939627″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews