Gwalior में नहीं थम रही Corona की रफ्तार, एक्टिव केस पहुंचे 1000 के पास

Gwalior में नहीं थम रही Corona की रफ्तार, एक्टिव केस पहुंचे 1000 के पास

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की तेज होती रफ़्तार चिंता बढ़ा रही है। नए मरीजों की संख्या प्रतिदिन करीब 1000 को पार कर रही है। इस बीच ग्वालियर (Gwalior News) में भी कोरोना ने रफ़्तार पकड़ ली है। यहाँ लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों में दो गुनी से तीन गुनी तक पहुँच गई। शुक्रवार को जहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 111 थी जो शनिवार को बढ़कर 280 हो गई है और आज रविवार को ये 291 पहुंच गई है।

इंदौर, भोपाल की तरह ही ग्वालियर में भी कोरोना (Corona In Gwalior) रफ्तार पकड़ता जा रहा है। रोज पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही  रहा है। रविवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 5379 सेम्पलों की जाँच की गई जिसमें पॉजिटिव मरीज 291 निकले। इन नए पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर एक्टिव केस 989 पहुँच गए हैं।

ये भी पढ़ें – कोरोना अलर्ट : जबलपुर में संक्रमितों की संख्या में इजाफा, 644 पहुंचा आकड़ा

उधर ग्वालियर दौरे पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्टेशन से बाहर निकलते ही लोगों को मास्क बांटे और लोगों से निवेदन किया कि मास्क लगाकर ही घर से निकलें, आपस में उचित दूरी बनाए रखें और अपने हाथ सेनेटाइज करें अथवा साबुन से धोते रहें।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : ओलावृष्टि से 74 गांवों की फसलें बर्बाद, 30 करोड़ के नुकसान का अनुमान

प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमने पहली लहर भी देखी, दूसरी भी देखी कई अपनों को खोया। इसलिए सभी की भागीदारी से ही कोरोना की तीसरी लहर को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने टीकाकरण की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना के दोनों टीके नहीं लगवाए हैं वे खुद तो टीके लगवाएँ ही, साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।

[dgv_vimeo_video id=”663967865″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews