केंद्रीय मंत्री तोमर के बंगले पर दावेदारों की भीड़, Gwalior महापौर पद के प्रत्याशी पर फंसा पेंच

केंद्रीय मंत्री तोमर के बंगले पर दावेदारों की भीड़, Gwalior महापौर पद के प्रत्याशी पर फंसा पेंच

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारतीय जनता पार्टी अभी तक Gwalior महापौर पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर दावेदारों और कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ा दी है। उधर पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल नहीं होने से नेता परेशान हैं , वे हर उस नेता से मिल रहे हैं जहाँ से उन्हें उम्मीद दिखाई दे रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर आज कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद है।

मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) , केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) , पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर सहित अन्य वरिष्ठ नेता ग्वालियर में बैठे लेकिन इसके बावजूद ना महापौर पद के नाम पर आम सहमति बन पाई और ना ही कोई पार्षद पद के प्रत्याशी की घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें – National Herald Case: राहुल गांधी से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

केंद्रीय मंत्री तोमर , केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित प्रदेश के कई मंत्रियों ने मीडिया के सवाल पर कहा कि आज रात यानि मंगलवार रात अथवा बुधवार सुबह तक महापौर पद के प्रत्याशी (Gwalior BJP Mayor Candidate) के नाम की घोषणा हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  मीडिया ने कोई पेंच फंसा होने के सवाल को सभी ने टाल दिया उल्टा मीडिया से ही कहा ये सिर्फ आप कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के हित में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के अंदर होगा वेतन-ब्याज सहित एरियर्स का भुगतान

संभागीय कोर कमेटी की बैठक के बाद सिंधिया मंगलवार रात ही दिल्ली चले गए लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर रात को  ग्वालियर (Gwalior News) में ही रुक गए।  रेसकोर्स रोड पर केंद्रीय मंत्री तोमर के सरकारी बंगले पर उनकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही टिकट के दावेदारों की भीड़ उनके आवास पर पहुँच गई।

ये भी पढ़ें – रिफंड के चक्कर में कहीं गलती ना कर दें, IRCTC ने जारी किया अलर्ट

महापौर पद की दावेदार वरिष्ठ नेत्री सुमन शर्मा , खुशबु गुप्ता सहित कई पार्षद पद के दावेदार नेता केंद्रीय मंत्री तोमर से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे। मन में टिकट की चाह रखने वाली नेत्रियों ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला लेगी स्वीकार होगा, हम तो यहाँ मिलने आये हैं।

[dgv_vimeo_video id=”720575837″]

[dgv_vimeo_video id=”720575579″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews