दीनदयाल रसोई में तोड़फोड़, स्टाफ को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

दीनदयाल रसोई में तोड़फोड़, स्टाफ को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित दीन दयाल रसोई में आज तोड़फोड़ (Deendayal kitchen vandalized) कर दी गई। बड़ी संख्या में हथियारों से लैस होकर आये लोगों ने रसोई घर के ऑफिस सहित पूरी कैंटीन को तहस नहस कर दिया। घटना में रसोई घर स्टाफ के चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्वालियर (Gwalior News) के बस स्टैंड पर राज्य सरकार की मदद से नगर निगम द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई में उस समय दहशत फ़ैल गई जब भारी संख्या में हथियारों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने रसोईघर में तोड़फोड़ (Deendayal Kitchen Demolition) शुरू कर और स्टाफ पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें – पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के अपमान से भड़का ब्राह्मण समाज, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी

हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया, पूरी दीनदयाल रसोई को तहस नहस कर दिया , ऑफिस से लेकर कैंटीन तक सब कुछ तोड़ दिया। घटना का कारण रसोई घर के सामने खड़ी बस को हटाने के लिए कहना बताया जा रहा है। रसोईघर के प्रत्यक्षदर्शी स्टाफ देशराज ने बताया कि एक बस संचालक के स्टाफ ने लाठी, डंडे, सरिये, बस की स्टेपनि निकालने वाली रॉड से हमला किया। सबकुछ तहस नहस कर दिया।

ये भी पढ़ें – Dabra News : देवी प्रतिमा खंडित हिंदू संगठनों में आक्रोश

स्टाफ ने आरोप लगाया कि तोड़फोड़ करने वाले उनके सुपरवाईजर को भी बंधक बनाकर ले गए है। उधर घटना के बाद पहुंची पड़ाव थाना पुलिस ने स्थिति को काबू किया, सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा और मामले को जांच में ले लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”726322600″]

[dgv_vimeo_video id=”726321541″]

[dgv_vimeo_video id=”726321636″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews