ऊर्जा मंत्री बोले- ऐसे प्रयास होंगे की बिजली उपभोक्ताओं को भटकना ना पड़े

ऊर्जा मंत्री

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर जिले (Gwalior District) के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि विनय नगर में बनाये जा रहे उपभोक्ता सेवा केन्द्र को प्रदेश के आदर्श विद्युत सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रयास ऐसे होंगे कि यहाँ आने वाले उपभोक्ता को बिजली (Electricity) संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य के लिए इधर-उधर न भटकना पडे।

यह भी पढ़े.. MP School: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 9200 सीएम राइज स्कूल, CM के सामने कार्य योजना पेश

दरअसल, आज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  ग्वालियर में उपभोक्ता सेवा केन्द्र व प्रबंधक कार्यालय के भूमि-पूजन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि  बिरला नगर पचासा क्वार्टर के पास प्रबंधक कार्यालय बनने से अब स्थानीय निवासियों को अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए तानसेन नगर नहीं जाना पडेगा। बिरला नगर जोन कार्यालय लाईन नं. 9 पचासा क्वार्टर के पास 28 लाख रूपये की लागत से प्रबंधक कार्यालय और विनय नगर सेक्टर-3 बिजली घर में 29 लाख 79 हजार रूपये की लागत से उपभोक्ता सेवा केन्द्र बनाया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इसमें बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण, बिल जमा (Electricity Bill) कक्ष, बिल सुधार व नवीन विद्युत कनेक्शन केन्द्र के साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं (electricity consumers)  की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जायेगी। यह विद्युत उपकेन्द्र प्रदेश का सुंदर, स्वच्छ तथा सर्वसुविधायुक्त केंद्र होगा। यहाँ अभी 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जिसे बढ़ाकर 8 MVA किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या का स्थायी निदान होगा।

यह भी पढ़े.. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चेताया- अगर ऐसा किया तो आ जायेगी तीसरी लहर

ऊर्जा मंत्री (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar)  ने कहा कि हमें बिजली की बचत की आदत डालनी होगी। हम बिजली बचत के प्रति खुद जागरूक हों और अन्य उपभोक्ताओं को भी जागरूक करें। जितनी बिजली की आवश्यकता है उतनी ही बिजली का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।उन्होंने  विद्युत वितरण कंपनी (power distribution company) के अधिकारियों को विनयनगर विद्युत उपभोक्ता केन्द्र को आदर्श केन्द्र बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
ऊर्जा मंत्री बोले- ऐसे प्रयास होंगे की बिजली उपभोक्ताओं को भटकना ना पड़े - MP Breaking News