भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी का शक्ति प्रदर्शन, बंदूकें उठवाकर दिलवाई शपथ, बोला – अत्याचार नहीं सहेंगे

भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी का शक्ति प्रदर्शन, बंदूकें उठवाकर दिलवाई शपथ, बोला – अत्याचार नहीं सहेंगे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी (BJP expelled leader Pritam Lodhi) ने एक खुले मैदान में समर्थकों से बंदूकें उठवाकर शपथ दिलवाई कि ना हम अत्याचार करेंगे, ना सहेंगे और ना देखेंगे। मंच से प्रीतम ने कहा कि हम सबको एक होकर एक दूसरे का सहयोग करना है और अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना है, जब कुछ लोग बंदूक उठाने से दर रहे थे तो प्रीतम ने कहा डरते क्यों हो किसी का लाइसेंस निरस्त नहीं होने दूंगा।

[dgv_vimeo_video id=”759792084″]

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी कर विवादों में आये प्रीतम लोधी को भाजपा ने निष्कासित कर दिया था हालांकि इससे पहले प्रीतम लोधी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नोटिस पर अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए माफ़ी भी मांग ली थी लेकिन फिर भी भाजपा ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : यात्रियों के लिए जरूरी खबर, IRCTC ने रद्द की 143 ट्रेन, अपना टिकट अवश्य देख लें

भाजपा से निष्कासित होने के बाद से प्रीतम लोधी ओबीसी महासभा से जुड़कर ओबीसी और एससी एसटी सभी को एकजुट करने में लगे हैं। वे लगातार भाजपा सहित अन्य दलों को निशाने पर ले रहे हैं। अब प्रीतम लोधी का कुछ वीडियो सामने आये हैं जिसमें वे अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र जलालपुर में बंदूकें उठवाकर शपथ दिलवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना चमका, देखें ताजा भाव

वायरल वीडियो जलालपुर में आयोजित ओबीसी महासभा के दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का है। मंच से प्रीतम लोधी जब समर्थकों से बंदूक हाथ में उठाने का आह्वान करते हैं तो लोग हिचकिचाते हैं जिसे देखकर प्रीतम लोधी कह रहे हैं चिंता क्यों करते हो किसी का लाइसेंस निरस्त नहीं होंगे ये मेरी गारंटी है यदि हुए तो दो दो बनवा देंगे।

ये भी पढ़ें – Shocking Video: हाथी का चौका देने वाला वीडियो आया सामने, दुकान पर जाकर खाएं गोलगप्पे

इसके बाद प्रीतम लोधी मंच से शपथ दिलवाते हैं कि ना अत्याचार करना है , ना सहना है और ना ही देखना है, प्रीतम लोधी ने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े बड़े मंच बड़े नताओं के लिए होते हैं हम जैसे छोटे लोगों के लिए नहीं होते, ये हमारा अपना मंच है। प्रीतम ने वीडियो को अपने फेसबुक एकाउंटपर भी शेयर किया है।

[dgv_vimeo_video id=”759792434″]

[dgv_vimeo_video id=”759792308″]

[dgv_vimeo_video id=”759792196″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews