
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) कल 26 जून को ग्वालियर आयेंगे और तीन विधानसभाओ में आमसभा को संबोधित करेंगे। उधर आज पंचायत चुनावों में हुए उत्साहपूर्ण मतदान के बाद भाजपा ने दावा किया है कि ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में कमल का फूल ही खिलेगा।
नगरीय निकाय चुनावों के लिए बनाये गए भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर में आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 26 जून के एक दिवसीय दौरे की डिटेल बताई। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज ग्वालियर में तीन विधानसभा क्षेत्रों में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”724014422″]
यह भी पढ़े…Low Testosterone : ये है लो टेस्टेस्टेरोन के लक्षण, अगर आप में भी दिखते है ये संकेत तो हो जाए सावधान
उधर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में जिस तरह से उत्साह के साथ मतदान हुआ है वो साफ बता रहा है कि नगरीय निकाय चुनावों में इससे भी अधिक लोग मतदान के लिए घर से निकलेंगे। ऊर्जा मंत्री ने दावा किया कि सिर्फ ग्वालियर ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में कमल ही खिलेगा।
[dgv_vimeo_video id=”724014510″]
