ग्वालियर में सख्ती: कोचिंग संस्थान पढ़ा सकेंगे ऑनलाइन, धार्मिक स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंधित

ग्वालियर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दूसरे शहरोंं की तरह ग्वालियर (Gwalior) में भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर (Gwalior Collector) ने कड़े कदम उठाये हैं। उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है साथ ही कोचिंग संस्थानों ( Coaching institutes) को केवल ऑनलाइन क्लास (Online Classes) की अनुमति रहेगी।

यह भी पढ़े.. कोरोना संकटकाल में मप्र सरकार का एक और बड़ा फैसला, अधिसूचना जारी

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ग्वालियर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों में ऑफलाइन क्लास (Offline Classes) बंद करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि कोचिंग संचालक केवल ऑन लाइन क्लास ही ले सकेंगे। कोचिंग में स्टूडेंट्स का प्रवेश नहीं होगा।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह बोले- क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप और प्रशासन लेंगे कोरोना कर्फ्यू का फैसला

इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक और आदेश निकालते हुए सभी धार्मिक स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च सहित अन्य सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे केवल पुजारी, मौलवी, पादरी सहित अन्य पूजा अर्चना करने वाले निर्धारित व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा।

ग्वालियर ग्वालियर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews