Gwalior News : पुतला दहन के दौरान हादसा, SI झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Gwalior News :  पुतला दहन के दौरान हादसा, SI झुलसे, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News ) में कांग्रेस (Congress) द्वारा भाजपा सरकार का पुतला (Effigy of MP Government) जलाने से रोकने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब इंस्पेक्टर के झुलस जाने के बाद पुलिस भड़क गई और लोगों को तितर बितर करने के लिए उसने लाठियां चलाई।

ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी को शिफ्ट किये जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हैं।  कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील शर्मा इसका विरोध कर रहे हैं और सब्जी मंडी के कुछ दुकानदारों के साथ इसके खिलाफ पिछले एक सप्ताह से धरना दे रहे हैं।  आज जिला प्रशासन की टीम  खाली पड़ी हजीरा सब्जी मंडी में तुड़ाई के लिए गई तो सुनील शर्मा पहुँच गए और विरोध करने लगे उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने इस अधिकारी को दी नई जिम्मेदारी

कांग्रेस नेता सुनील शर्मा की गिरफ़्तारी से कांग्रेस भड़क गई और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के पदाधिकारी अध्यक्ष अतुल जैन के नेतृत्व में फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार का पुतला जलाने पहुँच गए। फूलबाग चौराहे पर जब कांग्रेस नेता पुतला जला रहे थे तभी वहां मौजूद एसआई दीपक गौतम ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस नेताओं ने पुतले में आग लगा दी।

ये भी पढ़ें – MP News : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा, MP हाई कोर्ट में 6 नए जज होंगे नियुक्त

आग लगते ही एसआई दीपक गौतम उसकी चपेट में आ गए।  साथी पुलिस कर्मियों ने आग को बुझाया लेकिन तब तक उनकी छाती और शरीर के अन्य हिस्से  झुलस गए थे। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी घायल एसआई दीपक गौतम की तबियत देखने अस्पताल पहुंचे हैं।  घटना के बाद पुलिस गुस्से में आ गई और वहां लगी भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां लहराई और लोगों को भगाया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews