Gwalior News : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी

Gwalior News : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। रेलवे में नौकरी (job in railways) दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) के सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मुरैना के रहने वाले एक छात्र ने पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ एक व्यक्ति ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी की है।

ये भी पढ़ें – सैम्पलिंग के लिए रोका तो भड़के तहसीलदार, महिला स्वास्थ्यकर्मी को दिया धक्का, मामला दर्ज 

शिकायतकर्ता छात्र ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी तब वो थाटीपुर में कोचिंग पढ़ता था। युवक ने उसको ये कहकर भरोसे में लिया कि उसकी रेलवे में बहुत अच्छी पहचान है और लोको में नौकरी लगवा देगा।  युवक ने फॉर्म भी भरवाए और धीरे धीरे 4 लाख रुपये ऐंठ लिए।

 ये भी पढ़ें – अब पोस्टकार्ड से PM मोदी तक पहुंचेगी “सहारा पीड़ितों” के मन की बात

छात्र ने जब युवक से नौकरी की बात की तो वो मुकर गया और कहने लगा कि उसकी रेलवे में कहीं कोई पहचान नहीं है. छात्र ने जब अपने 4 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने छात्र कीशिकायत पर आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”661970717″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews